नैनीताल में SSP प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में अवैध शराब तस्करों पर करारा प्रहार — टेंपो चालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

नैनीताल में SSP प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में अवैध शराब तस्करों पर करारा प्रहार — टेंपो चालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

हल्द्वानी

नैनीताल जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत SOG और काठगोदाम पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टेंपो से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके वाहन से 07 पेटी (84 बोतल) अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और पुलिस उपाधीक्षक नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। SOG प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ की अगुवाई में SOG व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने हाइडिल गेट, अंसारी कॉलोनी, बागजाल के पास चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: मोहम्मद अजहर
  • पिता का नाम: मोहम्मद इकबाल
  • निवासी: लाइन नंबर 7, आजाद नगर, बनभूपुरा

बरामदगी:

  • कुल शराब: 07 पेटी (84 बोतल) मैकडबल नंबर वन व्हिस्की
  • वाहन: टेंपो (UK 04 TA 9333) — मौके पर सीज

संबंधित धाराएं:

अभियुक्त के खिलाफ थाना काठगोदाम में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी:

  • उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ (SOG प्रभारी)
  • कांस्टेबल संतोष बिष्ट (SOG)
  • कांस्टेबल अरुण राठौर (SOG)
  • कांस्टेबल भूपेन्द्र जेष्ठा (SOG)
  • उपनिरीक्षक रविंद्र राणा (थाना काठगोदाम)
  • कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने टीम को इस कार्रवाई के लिए बधाई दी है और जनपद भर में इस प्रकार की तस्करी पर सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।