

रूडकी

अरशद हुसैन

श्रावण मास में संपन्न हुई कांवड़ यात्रा की सफलता के बाद मंगलौर में पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया गया।



प्रमुख समाजसेवी नरेंद्र शर्मा और वार्ड नंबर तीन के सभासद रजत शर्मा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में इन अधिकारियों को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।



इस अवसर पर मंगलौर कोतवाली के कोतवाल शांति कुमार, एसएसआई नरेंद्र राठी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) से एसडीओ अनुभव सैनी ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


समाजसेवी नरेंद्र शर्मा और सभासद रजत शर्मा ने कहा कि, “कांवड़ यात्रा के दौरान जिस प्रकार पुलिस विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने लगातार सक्रियता और समर्पण दिखाया, वह सराहनीय है।


उनकी भूमिका के कारण ही यह यात्रा शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सकी। इसी योगदान के लिए आज उन्हें सम्मानित किया गया है।”


कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से कार्य करने की उम्मीद जताई गई।



