भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण

भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण

स्थान- खटीमा /उधम सिंह नगर
रिपोर्ट- अशोक सरकार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की विजय पर नगर में जोरदार उत्सव मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौक पर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित कर जीत का जश्न मनाया।

पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और प्रदेश में हो रहे व्यापक विकास कार्यों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि अधिकतर सीटों पर भाजपा समर्थित या पार्टी विचारधारा से जुड़े प्रत्याशी विजयी हुए हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि जनता मुख्यमंत्री धामी की नीतियों और योजनाओं से संतुष्ट है।

रमेश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है, और जनता ने इसका उत्तर जीत के रूप में दिया है।

जश्न के दौरान नगर के मुख्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर मिष्ठान वितरण करने वालों में मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, जिला महामंत्री सतीश गोयल, मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।