

स्थान – खटीमा /उधम सिंह नगर
रिपोर्ट – अशोक सरकार


खटीमा के भूड़ महोलिया वार्ड 12 में शुक्रवार देर रात ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए एक विशाल मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में मगरमच्छ के कारण दहशत का माहौल था।



मगरमच्छ कई पालतू जानवरों को निवाला बना चुका था, जिससे लोग बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे थे।



ग्रामीणों ने खुद ही फंदा और जाल लगाकर मगरमच्छ को काबू किया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया और बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।





इस कार्य में नासिर, चांद बाबू, शरीफ अहमद, शकील और वन विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

वन विभाग के अनुसार, मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से सूखी नहर में छोड़ा गया है। भीषण बारिश के बावजूद मगरमच्छ को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे रहे।



