


स्थान:चंपावत
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार के निर्देश में जिले के चारों ब्लॉकों में पंचायत चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है।



जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।



मतगणना स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।



प्रशासन ने मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता बरती है।

देर शाम तक सभी नतीजे आने की संभावना है। अभी तक कुछ ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिनमें प्रमुख विजेता इस प्रकार हैं:


- कोटला से जयंती देवी
- जाख जिंडी से गुमान राम
- बस्कुनी से नीतू धोनी (ग्राम प्रधान)
- रायकोट कुंवर से जिला पंचायत सदस्य पद पर अनीता प्रथोली अग्रसर
- निडिल से मनोज सिंह
- बिबिल से अंजू
- ढोरजा से पवन भट्ट
- बिबिल क्षेत्र पंचायत से ममता विजेता
- सीलिंग ग्राम पंचायत से मीना गोस्वामी ने मीरा गोस्वामी को मात दी
- टुनकंडे से मीनाक्षी पांडे ग्राम प्रधान पद पर विजयी
- जाख जिंडी 1 से क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण चंद
- जाख जिंडी 2 से क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश धामी
- बस्कुनी क्षेत्र पंचायत से राम सिंह धोनी विजयी

मतगणना प्रक्रिया अभी जारी है और प्रशासन द्वारा हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।



