


हल्द्वानी

रिपोर्टर पंकज सक्सेना

विकासखंड हल्द्वानी के खेड़ा ग्राम सभा से निर्दलीय प्रत्याशी लीला बिष्ट ने जिला पंचायत सदस्य पद पर बीजेपी के प्रत्याशी को परास्त करते हुए महत्वपूर्ण जीत हासिल की है।



मतगणना प्रारंभ होते ही यह परिणाम सामने आया और लीला बिष्ट ने अपनी जीत पर जनता के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।



लीला बिष्ट ने कहा कि जनता का समर्थन मिलने से वे बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके द्वारा किए गए विकास कार्य और चुनाव पूर्व किए गए वादे वे पूरी निष्ठा के साथ पूरे करेंगे।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने भी बताया कि नैनीताल जिले में मतगणना पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रही है और अब तक किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।


उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना के दौरान विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है, और यदि कोई पिक्चर निकालनी हो तो प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।


वहीं, इस बार भारतीय जनता पार्टी के कई उम्मीदवारों की हार लगातार देखी जा रही है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि जनता ने इस चुनाव में बदलाव का मन बना लिया है।



