
स्थान गदरपुर
रिपोर्ट अमित तनेजा
ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर गदरपुर में दो गुट आमने-सामने आ गए, जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लेकर विवाद के दौरान झड़प हो गई।


मौके पर पुलिस को बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को तीतर-बीतर करना पड़ा।


इस विवाद के बीच रुद्रपुर के विधायक श्री शिव अरोरा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की उम्मीदवार मनदीप कौर, जो बुकसोरा सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुनी गई हैं,


के भतीजे गगनदीप सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पर विरोध जताया, जिससे दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई।

वहीं, राजनीतिक समीकरण भी इस विवाद में साफ नजर आ रहे हैं। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा और पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के साथ भाजपा की ज्योति ग्रोवर को समर्थन प्राप्त है,

जबकि गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और कांग्रेस नेता राजेंद्रपाल सिंह मनदीप कौर के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।

इस विवाद के बाद प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है।

