रामनगर/पीरूमदारा में ड्रोन और संदिग्ध गतिविधियों की अफवाहें तेज, पुलिस ने किया सतर्क रहने का आह्वान

रामनगर/पीरूमदारा में ड्रोन और संदिग्ध गतिविधियों की अफवाहें तेज, पुलिस ने किया सतर्क रहने का आह्वान

स्थान : रामनगर (नैनीताल)

रामनगर व पीरूमदारा क्षेत्र सहित पूरे जनपद में इन दिनों ड्रोन गतिविधियों और चोरों के घूमने जैसी अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चा के माध्यम से इन खबरों ने लोगों में चिंता और भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर दी है।

इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जनता से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जनपद में सुरक्षा के मद्देनज़र लगातार पुलिस गश्त की जा रही है और हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की असत्यापित जानकारी फैलाना न केवल कानून के खिलाफ है बल्कि इससे क्षेत्र में अनावश्यक भय का माहौल बनता है। जनता को सलाह दी गई है कि वे कानून को अपने हाथ में न लें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

कंट्रोल रूम नंबर: 9411112979
आपातकालीन सेवा: 112

पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या आपराधिक गतिविधि को फैलने नहीं दिया जाएगा।

जनता से अपील:

  • अफवाहों पर ध्यान न दें
  • कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें
  • शांति और सहयोग बनाए रखें

नैनीताल पुलिस ने कहा है कि वह जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।