नैनीताल पुलिस मतगणना को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को तैयार, SSP के नेतृत्व में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

नैनीताल पुलिस मतगणना को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को तैयार, SSP के नेतृत्व में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

स्थान : नैनीताल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में सफल एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के बाद अब जनपद नैनीताल में मतगणना को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद सहित सभी राजपत्रित अधिकारी स्ट्रॉन्ग रूमों की सतत निगरानी कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश जारी कर रहे हैं।

मतगणना स्थलों पर बम निरोधक दस्तों द्वारा नियमित रूप से एंटी-सबोटाज चेकिंग की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या शंका को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मतगणना प्रक्रिया पूर्ण रूप से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवधान रहित तरीके से पूरी की जाए। सभी सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।


जनता से अपील:
नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए, तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 या नजदीकी थाना/चौकी से संपर्क करें

नैनीताल पुलिस लोकतंत्र की गरिमा और जनता की सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।