

स्थान : विकासनगर


पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना आज आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में होगी। प्रशासन द्वारा सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण का 28 जुलाई को संपन्न हुआ था।


मतगणना को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकी जा सके और प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। सुरक्षा के मद्देनज़र मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।



प्रशासन के अनुसार, 242 बूथों की मतगणना के लिए 60 टेबलें लगाई गई हैं। हर तीन टेबलों पर एक सीसीटीवी कैमरा निगरानी करेगा। मतगणना पांच चरणों में संपन्न कराई जाएगी।



मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को ही पास के माध्यम से प्रवेश की अनुमति होगी। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा।

आज जिन पदों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है, उनमें शामिल हैं:

- प्रधान पद के प्रत्याशी: 256
- बीडीसी सदस्य: 186
- जिला पंचायत सदस्य: 43
- वार्ड सदस्य (ग्राम पंचायत सदस्य): 580

प्रशासन ने मतगणना को लेकर पूर्ण रूप से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं और समस्त कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने के आदेश जारी किए गए हैं।




