पीरुमदारा में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक, मानसिक रूप से असंतुलित पाया गया

पीरुमदारा में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक, मानसिक रूप से असंतुलित पाया गया

स्थान : पीरुमदारा (रामनगर)

बिजनौर के अमानगढ़ निवासी सुमित सिंह (30 वर्ष) को स्थानीय लोगों द्वारा संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पीरुमदारा सुनील धानिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को चौकी लाकर पूछताछ एवं सत्यापन की कार्रवाई की।

पूछताछ के दौरान स्पष्ट हुआ कि युवक मानसिक रूप से असंतुलित है। उसकी पहचान उसके पारिवारिक सदस्य बबलू सिंह पुत्र मोहन सिंह, हाल निवासी शांति कुंज, पीरुमदारा द्वारा की गई। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, रात्रि गश्त के दौरान 24 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु चौकी लाया गया। पुलिस जांच और सत्यापन के बाद स्पष्ट हुआ कि उनका किसी चोरी या आपराधिक गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है।

हालाँकि, 12 व्यक्तियों द्वारा पहचान संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹3000 का संयोजन शुल्क वसूला गया। इस दौरान दो मोटरसाइकिलें सीज की गईं।


जनता से अपील –
नैनीताल पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या नैनीताल पुलिस को दें