विनोद मेहरा बने भाजपा मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक

विनोद मेहरा बने भाजपा मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक

स्थान : हल्द्वानी (नैनीताल)
ब्यूरो रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने नैनीताल जिले के पूर्व जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा को मीडिया संपर्क विभाग का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर नैनीताल जिले के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने मीडिया में बयान जारी कर विनोद मेहरा की नियुक्ति की जानकारी दी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि विनोद मेहरा लंबे समय से पार्टी के मीडिया संबंधी कार्यों में सक्रिय रहे हैं। पूर्व में जिला सह मीडिया प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने संगठन और मीडिया के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि विनोद मेहरा के मीडिया क्षेत्र में अनुभव का लाभ पार्टी को मिलता रहा है। पिछले विधानसभा, लोकसभा और पंचायत चुनावों के दौरान भी उनके मीडिया समन्वय का संगठन को फायदा मिला है।

प्रताप बिष्ट ने उम्मीद जताई कि विनोद मेहरा को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से पार्टी के मीडिया संपर्क विभाग को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव का लाभ आगामी 2027 विधानसभा चुनावों में भी पार्टी को मिलेगा।

प्रदेश सह संयोजक के रूप में विनोद मेहरा की नियुक्ति के बाद भाजपा के जिला एवं प्रदेश स्तर के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट और हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने विनोद मेहरा की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

इसके अलावा दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विनोद मेहरा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है।

भाजपा पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि विनोद मेहरा अपने अनुभव के माध्यम से प्रदेश स्तर पर संगठन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। उनकी नियुक्ति को पार्टी के मीडिया संपर्क तंत्र और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।