

स्थान : सितारगंज
रिपोर्ट : मो आरिफ


पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 24 जुलाई को हुए मतदान की मतगणना 31 जुलाई (बृहस्पतिवार) को कृषि अनाज मंडी, सितारगंज में संपन्न होगी। मतगणना को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।



एआरओ (सहायक रिटर्निंग ऑफिसर) रविंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 287 बूथों की मतगणना के लिए 40 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना करीब आठ राउंड तक चलने की संभावना है।



मतगणना स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संपूर्ण परिसर को CCTV कैमरों से लैस किया गया है ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हो सके।



प्रशासन को उम्मीद है कि शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए मतगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जाएगी।

मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के लिए पास अनिवार्य किया गया है और बिना पास किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।


पंचायत चुनाव परिणामों को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह और उत्सुकता देखने को मिल रही है। प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने और निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।




