

रिपोटर- गोविन्द रावत

स्थान-सल्ट (अल्मोड़ा)

23 जुलाई:
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने सल्ट क्षेत्र में अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा नैकणा जिला पंचायत प्रभारी संजय सत्यवली ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि नैकणा जिला पंचायत क्षेत्र (सीट संख्या 18) से शोभा देवी को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।



डोर-टू-डोर जनसंपर्क में जुटी टीम
संजय सत्यवली ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता शोभा देवी के नेतृत्व में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वे स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं और उन्हें भाजपा सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।


“नैकणा क्षेत्र की जनता परिवर्तन नहीं, समाधान चाहती है और भाजपा की नीति और नियत पर उन्हें पूरा भरोसा है,” सत्यवली ने कहा।

स्थानीय मुद्दों का समाधान प्राथमिकता
प्रेस वार्ता में उन्होंने आश्वस्त किया कि स्थानीय जनसमस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। क्षेत्र की सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरतों को पंचायत स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना शोभा देवी की प्राथमिकताओं में शामिल है।



भारी बहुमत से जीत का दावा
सत्यवली ने विश्वास जताया कि भाजपा प्रत्याशी शोभा देवी भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगी। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क के दौरान उन्हें स्थानीय जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जो यह दर्शाता है कि जनता भाजपा के साथ खड़ी है।




