

रिपोटर- गोविन्द रावत

स्थान- भीमताल

भीमताल (नैनीताल), 23 जुलाई:
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री नैनीताल योगेश रजवार ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र में एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने जानकारी दी कि अमृतपुर जिला पंचायत क्षेत्र से भाजपा ने भावना रजवार को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।



डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को पहुंचाएंगे अंतिम छोर तक
योगेश रजवार ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने बीते वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड को विकास की नई राह पर अग्रसर किया है।




“अब समय है कि इन योजनाओं के लाभ को पंचायत स्तर तक और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए,” उन्होंने कहा।
किसानों और ग्रामीणों को प्राथमिकता
प्रेस वार्ता में योगेश रजवार ने बताया कि अमृतपुर क्षेत्र में जंगली जानवरों की समस्या से निपटने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। इसके अंतर्गत किसानों को ‘तारबाड़ योजना’ के तहत खेतों की सुरक्षा हेतु तारबाड़ लगाने में सहयोग दिया जाएगा, जिससे फसलों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।


स्थानीय जनता से मिल रहा है समर्थन
उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता से भारी समर्थन मिल रहा है, जो यह दर्शाता है कि जनता भाजपा की नीतियों और कार्यों से संतुष्ट है और पंचायत चुनाव में भी पार्टी का साथ देने को तैयार है।


“जनता बदलाव नहीं, विकास चाहती है और भाजपा ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो धरातल पर काम कर रही है,” रजवार ने कहा।



