आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज किसी नई तकनीकी जानकारी के मिलने से आपकी कई समस्याएं हल हो जाएंगी। परिवार वालों के साथ सुख-सुविधाओं से जुड़ी खरीदारी करने में खुशहाल समय बीतेगा। खर्च अधिक होगा, लेकिन सबकी खुशी के आगे आपको उसका अफसोस नहीं होगा।
नेगेटिव – मुश्किल हालात में अपना मनोबल गिरने न दें, बल्कि सही समय का धैर्य से इंतजार करें। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें, नहीं तो बेवजह ही लोगों के बीच आपकी छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

करियर – आज वर्तमान कामों पर ही ध्यान दें। ज्यादा उत्साहित होकर काम करने से बचें, क्योंकि धैर्य और सक्रियता बनाए रखने से काम समय के अनुसार पूरे होते जाएंगे। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज ज्यादा काम संभालना पड़ सकता है।
लव – पति-पत्नी के संबंधों में मिठास बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी दूसरे व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
स्वास्थ्य – बदलते वातावरण और प्रदूषण की वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी की आशंका है। ज्यादा समय धूप में जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी और पुरानी यादें भी ताज़ा होंगी। अगर घर या व्यवसाय से जुड़े कुछ बदलाव की योजनाएं बन रही हैं, तो उसके लिए समय अनुकूल है। आज सोच-विचार और आत्म-निरीक्षण करने का समय है।
नेगेटिव – खर्चों की अधिकता रहेगी और उन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा, जिस वजह से आर्थिक स्थिति भी कुछ बिगड़ सकती है। पारिवारिक मामलों को व्यक्तिगत न करें, नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकता है और आप बेवजह मुसीबत में आ सकते हैं।

करियर – आय की स्थिति कुछ सामान्य रहेगी, साथ ही कारोबारी गतिविधियों में कुछ न कुछ दिक्कतें रहेंगी। यह स्थिति अस्थायी है, जल्द ही परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी। नौकरी से संबंधित कामों में स्थिरता आएगी। अपना लक्ष्य हासिल करने में किसी अधिकारी का सहयोग लें।
लव – घर में सामंजस्यपूर्ण माहौल रहेगा। परिवार वालों को कुछ तोहफा देना भी सबको खुशी देगा। प्रेम संबंधों में भी मिठास बनी रहेगी।
स्वास्थ्य – किसी भी तरह के जोखिम भरे कामों से दूर रहें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। गिरने से चोट लगने जैसी भी आशंका बन रही है।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – दिन बहुत ही सुखद बीतेगा। मीडिया और संपर्क सूत्रों द्वारा ऐसी जानकारी मिलेगी कि आपके काम आसान हो जाएंगे। महिलाएं घर और व्यवसाय दोनों जगह सही तालमेल बनाकर रखने में कामयाब रहेंगी।
नेगेटिव – गैर-कानूनी कामों में बिल्कुल भी रुचि न लें, क्योंकि उनकी वजह से आपकी बदनामी की आशंका है। यह समय पिछली कुछ कमियों से सीखकर आगे बढ़ने का है। घर के बुजुर्गों और बड़े व्यक्तियों की सलाह तथा मार्गदर्शन पर अमल करना बहुत जरूरी है।

करियर – व्यवसाय या नौकरी में किसी तरह के बदलाव या तबादले की स्थितियां बन रही हैं, और यह बदलाव फायदेमंद भी साबित होंगे। प्रॉपर्टी संबंधित व्यवसाय में अच्छी डील होने की संभावना है। शेयर और जोखिम वाले कामों से बचें, क्योंकि आपके साथ धोखाधड़ी या विश्वासघात हो सकता है।
लव – परिवार में आपसी तालमेल में कमी की वजह से तनाव पैदा हो सकता है। अनुशासन रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी।
स्वास्थ्य – गले में किसी तरह के संक्रमण की समस्या हो सकती है। लापरवाही न बरतें और सही इलाज लें।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज किसी खास काम को लेकर की गई मेहनत कामयाब होने वाली है। संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी मिलेगी कि आपके काम आसान हो जाएंगे। घर और समाज में भी आपके योगदान और कामों की तारीफ होगी।
नेगेटिव – संबंधियों और दोस्तों के साथ किसी वाद-विवाद जैसी स्थिति में उलझने से मतभेद होंगे। लेकिन समझदारी से काम लेने से जल्द ही गलतफहमियां दूर भी हो जाएंगी। अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और उन्हें निभाना आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।

करियर – व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का हल मिलेगा। आय के साधनों में भी बढ़ोतरी होगी। सिर्फ धैर्य और मेहनत की जरूरत है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के अपने अधिकारियों से संबंधित कुछ मतभेद बने रहेंगे।
लव – घर का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य – गला खराब रह सकता है, जिसकी वजह से बुखार भी महसूस होगा। लापरवाही न बरतें और पूरी तरह इलाज लें।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कुछ समय से चल रही किसी समस्या का हल होने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने का भी अवसर मिलेगा। घर की सुख-सुविधा और रखरखाव पर खर्च करके प्रसन्नता ही महसूस होगी। आपका कोई सपना पूरा हो सकता है।
नेगेटिव – किसी पर विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य कर लें। साथ ही खरीदारी आदि करते समय ज्यादा खर्च हो सकता है। दोस्तों के साथ ज्यादा मेलजोल रखना और घूमना-फिरना समय की बर्बादी के अलावा और कुछ नहीं होगा।

करियर – व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में किसी भी तरह के गलत काम को करने से बचें। कोई जांच हो सकती है और इसका बुरा असर आपके मान-सम्मान पर पड़ सकता है। किसी अजनबी के साथ कोई भी डील फाइनल करते समय कागजी कार्यवाही में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।
लव – परिवार वालों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थितियां बनेंगी, लेकिन ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकलें. समय रहते सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य – मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या बढ़ सकती है। फिजियोथेरेपी और व्यायाम द्वारा काफी हद तक परेशानी कम हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों में तालमेल बना रहेगा। वर्तमान सुरक्षा को अपनाते हुए अपने संपर्कों को और मजबूत बनाएं। किसी सामाजिक गतिविधि में आपका योगदान आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ाएगा।
नेगेटिव – बेकार की गतिविधियों से दूर रहें और खुद को व्यक्तिगत कामों में व्यस्त रखें। पड़ोसियों से किसी तरह का झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। आज किसी भी तरह की यात्रा न करें, क्योंकि समय बर्बाद होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।

करियर – आय की स्थिति बेहतर होगी और काम भी ठीक से पूरे होते जाएंगे। सिर्फ कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों और स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को अपने व्यवसाय में दखलअंदाजी करने दें। ऑफिस की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव – घर का माहौल सुखद और खुशहाल बना रहेगा. परिवार वालों के साथ कोई मनोरंजन या धार्मिक यात्रा भी संभव है.
स्वास्थ्य – पेट में दर्द और एसिडिटी की शिकायत रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें और घरेलू इलाज करें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 1

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आपकी सम्मानजनक स्थिति बनी हुई है। किसी भी सामाजिक गतिविधि में अपनी मौजूदगी जरूर रखें। किसी महत्वपूर्ण काम पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो गंभीरता से इस पर विचार करें, समय अनुकूल है। युवा वर्ग और विद्यार्थी अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव – बीती हुई कोई नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी होने से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। कोशिश करके इन बातों को हावी न होने दें. आज किसी भी तरह के लेनदेन संबंधी मामले टाल दें. अपनी क्षमता से ज्यादा कर्ज लेने से भी बचें।

करियर – व्यवसायिक स्थिति में सुधार आएगा और पिछले कुछ समय से रुकी हुई गतिविधियों में भी कुछ हलचल शुरू होगी। स्टाफ और कर्मचारियों के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें, नहीं तो इसका बुरा असर उनकी काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है।
लव – परिवार तथा बच्चों की सुख-सुविधाओं और जरूरतों का ध्यान रखना आपका मुख्य प्रयास रहेगा। इससे परिवार में आपकी इज्जत और अधिक बढ़ेगी।
स्वास्थ्य – अपने ऊपर क्षमता से अधिक काम न लें, क्योंकि इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। योगा और ध्यान करना आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कुछ समस्याएं आएंगी, लेकिन आपको सही मार्गदर्शन मिलने से समस्या हल भी हो जाएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई या अनुसंधान संबंधी कामों में सही परिणाम मिलेंगे। घर में संबंधियों का आना होगा और मेहमान नवाजी में सुखद समय बीतेगा।
नेगेटिव – घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कोई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकता है। यह समय तालमेल बनाकर रखने का है। साथ ही अपने व्यक्तिगत कामों में भी गोपनीयता बनाए रखें। युवा वर्ग दूसरों से मदद की उम्मीद न रखकर अपनी काम करने की क्षमता पर विश्वास रखें।

करियर – मार्केटिंग और आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे, लेकिन खरीदी-बिक्री संबंधी मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। कागजी कार्यवाही भी ध्यान से करें। सरकारी नौकरी वाले व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।
लव – घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूरी रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य – महिलाएं खासकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या से बचने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में आपकी किसी पुरानी योजना को पूरा करने का यह सही समय है। लोगों से संबंध मजबूत करने के लिए भी समय उत्तम है। भूमि संबंधी कोई रुका हुआ काम आज हल होने की अच्छी संभावना है।
नेगेटिव – सब कुछ ठीक होते हुए भी कहीं न कहीं मन में बेचैनी जैसी स्थिति रहेगी और इस वजह से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मनपसंद कामों में बिताएं। आज आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी।

करियर – व्यावसायिक रूप से समय उत्तम है, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति का सामना तो करना ही पड़ेगा। आयात-निर्यात तथा बाहरी गतिविधियों में अधिक सफलता प्राप्त होगी। लेन-देन में बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
लव – परिवार के बीच व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां और मिठास बढ़ेगी।
स्वास्थ्य – नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 8

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – घर में मेहमानों की आवाजाही से सुखद वातावरण बना रहेगा। दोस्तों तथा परिवार वालों की ओर से चल रही किसी चिंता का भी समाधान मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी विभागीय या नौकरी से संबंधित परीक्षा में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है।
नेगेटिव – किसी बाहरी व्यक्ति के दखलअंदाजी की वजह से घर में तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। प्रॉपर्टी के चक्कर में घर में किसी करीबी रिश्तेदार या भाई के साथ किसी तरह की कहासुनी होने की आशंका है। बेहतर होगा कि आज विवाद को बढ़ाने की बजाय शांति और आपसी तालमेल से समाधान निकालें।

करियर – व्यापार में किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। इस समय लिए गए फैसले में शुरुआत में दिक्कतें और परेशानियां आएंगी, जिसकी वजह से अपेक्षित लाभ संभव नहीं है। नौकरीपेशा व्यक्तियों की काम करने के तरीके में सुधार आएगा।
लव – पति-पत्नी के जीवन में आपसी मनमुटाव की स्थिति न बनने दें, नहीं तो इसका बुरा असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य – छाती में जलन और एसिडिटी जैसी समस्या रहेगी। खान-पान के प्रति लापरवाही आपकी पाचन क्रिया को खराब कर सकती है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से आज कुछ राहत मिलेगी और जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आप कुछ संकल्प करेंगे, और कामयाब भी रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित विषयों में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।
नेगेटिव – कुछ नकारात्मक सोच वाले लोग आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियां गुप्‍त ही रखें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर और पढ़ाई के साथ लापरवाही न करें, नहीं तो इसका असर आपके परिणाम पर पड़ेगा।

करियर – समय अनुकूल है। व्यवसाय से संबंधित कुछ ठोस और महत्वपूर्ण गतिविधियां होंगी, जो कि फायदेमंद रहेंगी। इस समय मार्केटिंग और पब्लिक डीलिंग करने के लिए समय बहुत ही अच्छा है। पेमेंट आदि कलेक्ट करने के लिए किए गए प्रयासों में भी सफलता मिलेगी। ऑफिस के माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा।
लव – पति-पत्नी और प्रेम संबंध दोनों में भावनात्मक जुड़ाव रखना भी जरूरी है। दूसरों की बातों में न आएं। कुछ समय एक साथ बिताने से आपसी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य – वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। महिलाएं खासकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 8

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कई तरह की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रहेगी और आपका ध्यान सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही केंद्रित रहेगा. अपनी पिछली कुछ गलतियों में सुधार कर आप सुंदर भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे. सही निवेश करने में सक्षम रहेंगे और मनचाही सफलता भी मिलेगी.
नेगेटिव – संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि चलने से चिंता रहेगी, लेकिन आपकी समझदारी और सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल जाएगा। किसी पड़ोसी या संबंधी के मामले में दखलअंदाजी न करें। विद्यार्थियों को अपनी प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियों पर और ज्यादा मेहनत की जरूरत है।

करियर – ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। ध्यान रखें कि सही समय पर सही निर्णय लेना आपको तरक्की दे सकता है। कोई व्यवसायिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा जो कि फायदेमंद रहेगा। नौकरी में पदोन्नति संबंधी अच्छे अवसर मिलेंगे।
लव – जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य – गले से संबंधित किसी भी समस्या को गंभीरता से लें और लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 4