

रानीखेत,
संवाददाता -संजय जोशी
राज्य मंत्री एवं श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत शुक्रवार शाम रानीखेत पहुंचेंगे।

रुद्रपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत वे रानीखेत आएंगे, जहां वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।


त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा संगठन ने कैलाश पंत को चुनावी रणनीति एवं समन्वय की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

अपने दौरे के दौरान वे द्वाराहाट भी जाएंगे, जहां स्थानीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।


जानकारों के अनुसार, आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर कैलाश पंत का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।



