

ऋषिकेश

रानीपोखरी से ऋषिकेश की ओर आ रहे एक ट्रक के पलटने से उसमें सवार 11 कांवड़ यात्री घायल हो गए। यह हादसा काली मंदिर के पास हुआ, जब ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।



दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।



सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से त्वरित रूप से राजकीय चिकित्सालय पहुँचाया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गंभीर स्थिति में फंसे यात्रियों को समय पर उपचार मिल सका।




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में अधिक संख्या में यात्री सवार थे और वाहन की रफ्तार अधिक थी। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने शीघ्र नियंत्रण में लिया। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।



पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।




