

लोकेशन–ऋषिकेश

रिपोट – सागर रस्तोगी

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऋषिकेश के चंद्रभागा पुल पर पुलिस ने एक कार को काली फिल्म लगे होने पर चेकिंग के लिए रोका। हालांकि कार रुक तो गई, लेकिन चालक ने काली फिल्म हटाने को लेकर पुलिस से बहस शुरू कर दी।



पुलिस ने उतारी काली फिल्म, दी सख्त चेतावनी
चालक की बहस के बावजूद पुलिस ने कार के सभी शीशों से काली फिल्म तत्काल हटा दी और चेतावनी दी कि




“अगर दोबारा फिल्म चढ़ाई गई, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
पुलिस ने कार का नंबर और डिटेल नोट कर ली है ताकि भविष्य में निगरानी रखी जा सके।


जुर्माना और फटकार
कोतवाल प्रदीप राणा ने जानकारी दी कि
- चालक का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया है,
- और पुलिस से बहस करने पर फटकार भी लगाई गई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि


“ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
आम जनता को चेतावनी
कोतवाल ने आम लोगों से अपील की कि

- काली फिल्म लगाना मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंधित है,
- और ऐसा करना सुरक्षा और कानून व्यवस्था दोनों के लिए खतरा हो सकता है।

यदि आप ऋषिकेश या आसपास के क्षेत्रों में हैं और आपके वाहन पर काली फिल्म लगी है, तो उसे तुरंत हटा दें। क्योंकि पुलिस द्वारा सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है।


