त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, भाजपा ने घोषित किए जिला पंचायत वार्डों के समर्थित प्रत्याशी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, भाजपा ने घोषित किए जिला पंचायत वार्डों के समर्थित प्रत्याशी

संजय जोशी
अल्मोड़ा

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है और प्रत्याशी फार्म भरने के लिए तहसीलों का रुख कर रहे हैं


इसके चलते तहसील परिसरों में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

भाजपा ने घोषित किए समर्थित प्रत्याशी

इस बीच भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने भी चुनावी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति और जिला चुनाव समिति की चर्चा के बाद

अल्मोड़ा और रानीखेत सहित अन्य क्षेत्रों के जिला पंचायत वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है

पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रत्याशियों का चयन

  • स्थानीय स्तर पर प्रभाव,
  • सामाजिक भागीदारी,
  • और विकासशील सोच को आधार मानते हुए किया गया है।

चुनावी माहौल गर्म

नामांकन प्रक्रिया के साथ ही चुनावी प्रचार की हलचल भी शुरू हो गई है। प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में समर्थन जुटाने में जुट गए हैं

वहीं प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।