रुड़की में वन विभाग के खिलाफ किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शन, जंगली जानवरों से फसल बर्बादी पर जताया आक्रोश

रुड़की में वन विभाग के खिलाफ किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शन, जंगली जानवरों से फसल बर्बादी पर जताया आक्रोश

टॉप – रुड़की
संवाददाता – प्रवेश राय

उत्तराखंड किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने रुड़की वन विभाग कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि जंगली जानवरों—जैसे बंदर, नीलगाय, सुअर आदि—की वजह से फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं, लेकिन वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है

किसानों ने कहा कि वे पहले ही महंगाई, महंगे बीज और खाद की मार झेल रहे हैं, अब जंगली जानवरों के कारण उन्हें और ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बावजूद इसके, वन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा, उल्टा किसानों को ही परेशान किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा—

“हमने कई बार शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब हमारी मजबूरी है कि हम धरना देने सड़कों पर उतरें।”

किसानों ने चेतावनी दी कि अगर वन विभाग ने जल्द कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया, तो वे आंदोलन को जिला मुख्यालय तक ले जाने को मजबूर होंगे।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों की बात सुनी और समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। हालांकि, किसानों ने यह भी स्पष्ट किया कि अब वे सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहते हैं।