रामनगर में वन महोत्सव की शुरुआत, फलदार व छायादार पौधों का रोपण और जागरूकता अभियान

रामनगर में वन महोत्सव की शुरुआत, फलदार व छायादार पौधों का रोपण और जागरूकता अभियान

रिपोटर – गोविन्द रावत
स्थान – रामनगर

कॉर्बेट नगरी रामनगर में वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमलतास, नींबू, आंवला, अमरूद, तेजपत्ता जैसी छायादार और फलदार प्रजातियों के 50 पौधों का रोपण किया गया और 20 पौधे आमजन को निशुल्क वितरित किए गए।

कार्यक्रम की अगुवाई प्रभागीय वनाधिकारी शिवी जोशी ने की। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाता है। इसके तहत इस बार भी जनजागरूकता और पौधारोपण को प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्य बातें:

  • विभिन्न रेंजों में पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम होंगे
  • लोगों को निशुल्क पौधे वितरित किए जा रहे हैं
  • पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन सहभागिता को बढ़ावा

डीएफओ शिवी जोशी का संदेश:

“हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण के प्रति जागरूक होना न सिर्फ हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी भी है। बिजली की बचत करें, जल बर्बाद न करें और कूड़ा इधर-उधर न फेंकें। अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक बनाएं।”

इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

वन महोत्सव-2025 के अंतर्गत रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में सप्ताह भर तक यह अभियान जारी रहेगा।