


पोखरण (जैसलमेर)



शनिवार शाम को पोखरण फायरिंग रेंज के पास डडडू क्षेत्र में अचानक एक लॉन्ग रेंज मिसाइल का मलबा गिरने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना महज 10 मिनट पहले घटी, जब ग्रामीणों ने तेज आवाज़ और ज़मीन में हलचल महसूस की।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आकाश से तेज़ गति से कोई भारी वस्तु गिरती दिखी, जिसके बाद एक गहरा धमाका सुनाई दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह भारतीय सेना के अभ्यास के दौरान मिसफायर हुई मिसाइल का हिस्सा हो सकता है।



घटनास्थल पर सेना, पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंच चुका है और इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया गया है। अब तक की सूचना के अनुसार, कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन करीब 8 फीट गहरा गड्ढा ज़मीन पर बना है।


सेना की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों को अलर्ट पर रखा गया है और आसपास के क्षेत्रों की सघन तलाशी जारी है।


