पाकिस्तान को लेकर भारत की सख्ती पर संत समाज का समर्थन, बोले स्वामी आदियोगी: अब बर्दाश्त नहीं

पाकिस्तान को लेकर भारत की सख्ती पर संत समाज का समर्थन, बोले स्वामी आदियोगी: अब बर्दाश्त नहीं

टॉप हरिद्वार
रेपोर्ट -मनोज कश्यप

सीमा पर पाकिस्तान की ओर से देर रात तक जारी रही गोलीबारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजरें भारत पर टिकी हुई हैं। वहीं, देश का संत समाज भारत सरकार और सेना की सख्त नीति का पूर्ण समर्थन कर रहा है।

महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पूरी महाराज ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से अपने नापाक इरादों और आतंकवाद को बढ़ावा देता आ रहा है, जिसे भारत ने अब तक धैर्यपूर्वक सहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज जो युद्ध जैसे हालात बने हैं, उसके लिए पूरी तरह पाकिस्तान जिम्मेदार है।

स्वामी आदियोगी ने कहा, “भारत की सेना ने मुंहतोड़ जवाब देकर यह सिद्ध कर दिया है कि देश किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। यदि पाकिस्तान अब भी नहीं रुका, तो वह दिन दूर नहीं जब उसका नामो-निशान मिट जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत को भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त है, और “भारत कभी पराजित नहीं हो सकता।” संत समाज ने देशवासियों से भी अपील की है कि वे सेना का मनोबल बढ़ाएं और एकजुट होकर राष्ट्रहित में खड़े रहें।