कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 3400 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे

कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 3400 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे

टॉप – हरिद्वार
संवाददाता – मनोज कश्यप

गुरुवार: कुंभ 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में मेला कंट्रोल टावर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरिद्वार, देहरादून और टिहरी के जिलाधिकारी, एसएसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्र में नए घाटों और पुलों के निर्माण समेत अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कमिश्नर पांडे ने बताया कि आगामी अर्धकुंभ को दिव्य और भव्य कुंभ के रूप में आयोजित करने की योजना है। इस उद्देश्य के लिए गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता में एक विशेष समिति का गठन किया गया है।

बैठक में सभी विभागों से प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की गई और कुल करीब 3400 करोड़ रुपये की योजनाएं सामने आईं, जिन्हें अब शासन स्तर पर समीक्षा के लिए भेजा जाएगा।

कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की रूपरेखा समयबद्ध और जनहित को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाए, ताकि 2027 का कुंभ आयोजन ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।