


टॉप – हरिद्वार
संवाददाता – मनोज कश्यप


जिले में आगामी मॉनसून सीजन को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने आपदा प्रबंधन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर गंगा तटीय क्षेत्रों में बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं।



बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि जलभराव, कटाव और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए। सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा गया है


ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।


लक्सर क्षेत्र को संभावित रूप से बाढ़ प्रभावित मानते हुए आपदा मित्रों को विशेष प्रशिक्षण देने की योजना भी बनाई गई है। इससे स्थानीय स्तर पर बचाव कार्यों को मजबूती मिलेगी।


