


लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी


भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सीमाओं पर हो रही सैन्य हलचलों के बीच नैनीताल पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया है। लालकुआं क्षेत्र में गुरुवार देर रात कड़ी सुरक्षा और चेकिंग अभियान चलाया गया।



पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने लालकुआं रेलवे स्टेशन, स्टेशन तिराहा, कोतवाली चौराहा और तहसील क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।



इस दौरान पुलिस ने:

- देर रात तक खुले व्यापारिक प्रतिष्ठानों, ढाबों और रेस्टोरेंट्स को बंद कराया
- बेवजह घूम रहे लोगों को सख्त हिदायत देते हुए उन्हें घर भेजा
- हाईवे और मुख्य सड़कों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया
- संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की गई


पुलिस बल की सक्रियता देर रात तक बनी रही। लोगों से अपील की गई है कि वे बेवजह बाहर न निकलें, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


