


स्थान:चंपावत
रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

शुक्रवार सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।



जानकारी के अनुसार बरेली से चंपावत की ओर जा रही कार (UP25 DE 1485) सुखीढांग के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।



कार में सवार चार युवक—मनोज (27), अर्पित (27), जितेंद्र (22), और अमन यादव (26)—पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।



हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला गया।
सभी को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से टनकपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनोज पुत्र तेजपाल (निवासी बरेली) को मृत घोषित कर दिया।


घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

प्रशासन द्वारा दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ।


