

नैनीताल


शहर में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को जनआक्रोश और भी उग्र होता दिखाई दिया। सैकड़ों लोगों ने संत समाज के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला।



प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जिन्होंने पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए पैदल मार्च किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपी 75 वर्षीय मोहम्मद उस्मान को फांसी देने की मांग करते हुए जमकर नारेबाज़ी की। जैसे ही भीड़ शहर की मस्जिद की ओर बढ़ी, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए उन्हें बीच में ही रोक दिया।



महिलाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। संत समाज और सामाजिक संगठनों ने सरकार से अपील की कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपी को कठोरतम सजा दी जाए।

प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। नैनीताल पुलिस और प्रशासन लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। वहीं, उत्तराखंड युवा एकता मंच सहित कई संगठनों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी को न्यायिक सज़ा नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा।


