

नई दिल्ली

भारतीय टेस्ट टीम के अनुभवी बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड दौरे पर वापसी की इच्छा जताई है। 103 टेस्ट में 7195 रन बना चुके पुजारा ने कहा कि अगर टीम को उनकी जरूरत है, तो वो पूरी तरह से तैयार हैं।



पुजारा ने अपना आखिरी टेस्ट 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था, लेकिन इसके बाद खराब फॉर्म के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।


टीम मैनेजमेंट ने इसके बाद नंबर-3 के लिए शुभमन गिल पर भरोसा जताया। हालांकि, अब 37 वर्षीय सौराष्ट्र के बल्लेबाज पुजारा ने संकेत दिए हैं कि वह राष्ट्रीय टीम के लिए वापसी को लेकर तत्पर हैं।


उन्होंने रेवस्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, “अगर मौका मिला, तो मैं इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने में योगदान देने के लिए तैयार हूं।”

गौरतलब है कि पुजारा ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उनका अनुभव विदेशी पिचों पर खास तौर पर उपयोगी हो सकता है।


