लोहाघाट क्षेत्र में फैले कूड़े के ढेरों के निस्तारण हेतु त्वरित कार्रवाई की मांग

लोहाघाट क्षेत्र में फैले कूड़े के ढेरों के निस्तारण हेतु त्वरित कार्रवाई की मांग

स्थान:लोहाघाट (चंपावत)
रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

लोहाघाट क्षेत्र के जंगलों एवं सार्वजनिक स्थलों में बढ़ते कूड़े के ढेरों के निस्तारण हेतु उचित एवं त्वरित कार्यवाही की मांग।

सविनय निवेदन है कि लोहाघाट नगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। विशेष रूप से पुल्ला रोड, ठंडी सड़क, डिग्री कॉलेज मार्ग एवं होटल मोनल इन के समीप के बाज व देवदार के जंगल कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुके हैं। यह स्थिति न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की भावना के विपरीत है, बल्कि स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं पर्यटन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।

जिला पंचायत द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।लोग मजबूरी में जंगलों और सड़कों पर कूड़ा फेंकने को विवश हैं।जंगलों में फैला यह कूड़ा जीव-जंतुओं और पर्यावरण के लिए खतरा बन चुका है।वन विभाग एवं प्रशासन इस विषय में पूर्णतः निष्क्रिय दिखाई दे रहे हैं।स्थानीय जनप्रतिनिधियों जैसे सुशीला बोहरा व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

    लोहाघाट क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण केंद्रों की स्थापना की जाए।घर-घर से कूड़ा संग्रहण की दैनिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।जंगलों व सार्वजनिक स्थलों में कूड़ा फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।वन विभाग को निर्देशित किया जाए कि वे जंगलों की रक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाएं।

    यदि समय रहते इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो पूरा क्षेत्र एक स्थायी कचरा स्थल में परिवर्तित हो जाएगा और यह प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करेगा।