
हल्द्वानी

हल्द्वानी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काफी समय से फरार चल रहे अभियुक्त गगनदीप सिंह उर्फ अंडा को गिरफ्तार कर लिया है।


आरोपी गगनदीप सिंह (उम्र 30 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय परमजीत सिंह, निवासी एम.बी.पी.जी. कॉलेज के पास, हल्द्वानी, को पुलिस ने वर्कशॉप लाइन क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ लंबे समय से गिरफ्तारी वारंट जारी था और वह लगातार फरारी काट रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर उसकी मौजूदगी का सुराग मिला, जिसके बाद दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद गगनदीप सिंह को आज दिनांक 2 मई 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की संभावना है।

