


स्थान-देहरादून

रिपोर्ट -सचिन कुमार

देश में ‘एक देश, एक चुनाव’ (वन नेशन, वन इलेक्शन) को लेकर जनमत तैयार करने और इस पर मंथन करने के उद्देश्य से देहरादून में मंगलवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।



इस परिचर्चा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे, जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।


यह आयोजन भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की ओर से किया जा रहा है, जिसमें संगठन के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के सदस्य और अन्य बुद्धिजीवी वर्ग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस पहल का उद्देश्य ‘एक देश, एक चुनाव’ के विचार को व्यापक रूप से समझना और जनता की राय को संकलित कर उसे राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाना है।


भाजपा की यह कवायद स्पष्ट संकेत देती है कि पार्टी देश भर में इस विचार को लेकर चर्चा शुरू कर चुकी है और विभिन्न मंचों के जरिए आम लोगों की राय लेकर उसे नीति निर्धारण में शामिल करना चाहती है।


पार्टी का मानना है कि इससे चुनाव प्रक्रिया सरल, व्यय नियंत्रण और विकास कार्यों में गति लाई जा सकेगी।



