प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने किया एडीबी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने किया एडीबी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

हल्द्वानी (नैनीताल)

जनपद भ्रमण पर पहुंचे सचिव पंचायतीराज एवं बाल विकास तथा यूयूएसडीए कार्यक्रम निदेशक एवं जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने बुधवार को एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) सहायतित हल्द्वानी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सचिव यादव ने हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 48 में चल रहे पेयजल, सीवरेज और सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रक्सिया नाले के आउटफाल निर्माण की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने सचिव को परियोजना की प्रगति से अवगत कराया। सचिव ने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष बल दिया और सभी विभागीय समन्वय के साथ कार्य संपादन करने को कहा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी राहुल शाह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।