आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे -कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे -कैसा रहेगा आज आपका दिन

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है

पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या से आप कई कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। आपकी सूझबूझ और समझदारी से पारिवारिक मामला सुलझाने में सुविधा रहेगी। करीबी संबंधी की परेशानी हल करने में आपको मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करने से आपको खुशी ही महसूस होगी।
नेगेटिव- मन में चल रहे सवालों का जवाब खुद को तलाशना होगा। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्चा करने या कर्ज लेने से बचें। सोच-विचार में भी समय लगाने से उपलब्धियां आपके हाथ से निकल सकती हैं। बेहतर होगा छोटी-छोटी बातों को ज्यादा तूल न दें। अपने कार्यों पर ही फोकस रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में समय अनुसार बदलाव करें। व्यवस्था बेहतर करें। अच्छे नतीजे मिल सकेंगे। इनकम में सुधार होगा। कर्मचारियों के साथ तनाव हो सकता है। सरकारी नौकरी में इच्छा के विपरीत कोई कार्यभार मिलने से चिंता रहेगी।
लव- परिवार में अनुशासन बनाए रखने के लिए खुद को भी व्यवस्थित रखना जरूरी है। अपने लव पार्टनर को मैरिज के लिए प्रपोज करने का उचित समय है।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से शरीर में सुस्ती और थकान जैसी स्थिति रहेगी। खान-पान संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- उत्तम ग्रह स्थिति रहेगी। अपने सपने और कल्पनाएं साकार करना चाहते हैं, तो योग्यता और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। बहुत सी परेशानियों का समाधान मिलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो जाएगी।
नेगेटिव- किसी भी प्रतिकूलता में घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी या धन संबंधी लेनदेन के चक्कर में किसी नजदीकी रिश्तेदार या भाई के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कोई कीमती वस्तु के ना मिलने से भी मन परेशान रहेगा।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति और उचित समय देने की जरूरत है। ऑर्डर समय पर पूरे करने से मार्केट में साख बनेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का रवैया परेशान कर सकता है।
लव- घर परिवार को प्राथमिकता देना घर का वातावरण मधुर बनाकर रखेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है। बाहर का खाना खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है और उन्हें आप बखूबी निभा भी लेंगे। आज प्रकृति आपको कोई बेहतरीन मौका देने वाली है, लेकिन उन्हें हासिल करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। घर की साज सज्जा की योजनाओं पर भी विचार होगा।
नेगेटिव- अति आत्मविश्वास जैसी भावना अपने अंदर ना आने दे। संतान के करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। इससे संबंधित किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। कई बार ज्यादा सोच-विचार करने से आपके हाथ से महत्वपूर्ण उपलब्धि निकल सकती है।
व्यवसाय- कारोबार में बहुत मेहनत और व्यस्तता रहेगी। ध्यान रखें। मेहनत द्वारा भाग्य निर्माण होगा। रुकी हुई पेमेंट मिल जाएगी। ऑफिस का माहौल संतोषजनक रहेगा। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को नौकरी से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपसी प्रेम बढ़ाएगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों से दूर रहे तथा अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। दवाइयों की अपेक्षा व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है

पॉजिटिव- संतान को लेकर चल रही योजना साकार होने की संभावना है। लाभ के नए मार्ग बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त होगी। जिससे मानसिक शांति रहेगी। आर्थिक मामले में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय सफल रहेंगे।
नेगेटिव- भूमि या वाहन के लिए ऋण लेने का विचार बन रहा है, तो उस पर दोबारा विचार करें। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अपने बजट को आवश्यकता अनुसार सीमित करना बहुत जरूरी है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आपको मेहनत के अनुरूप उचित फल मिलेंगे। कमीशन, शेयर्स से संबंधित बिजनेस में फायदा हो सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों का अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबदबा रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में चल रहे मनमुटाव को सहज तरीके से आपस में बैठकर सुलझाने से संबंध पुनः ठीक हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। नशे और तनाव से बचें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पारिवारिक सुख शांति बढ़ेगी। चिंता या परेशानी आपकी सूझबूझ से हल हो जाएगी। आपकी कार्यकुशलता और योग्यता की तारीफ होगी। विद्यार्थी और युवा करियर और पढ़ाई को लेकर सावधान रहेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों का रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- अपनी मनोस्थिति स्थिर रखें। भावना प्रधान होने की वजह से जरा सी भी नकारात्मक बात आपको व्यथित कर सकती है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को किसी न किसी कार्य को लेकर व्यवधान रहेंगे। स्वभाव में धैर्य और संयम रखना जरूरी है।
व्यवसाय- अत्यधिक व्यस्तता से कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। बेहतर होगा कार्य क्षेत्र में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना स्थगित रखें। कर्मचारियों का सहयोग रहेगा। नौकरी में लोग अपने क्लाइंट्स के साथ किसी भी बात पर उलझने से बचें।
लव- दांपत्य जीवन सुखद और खुशनुमा रहेगा। घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा रहेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा कार्यभार की वजह से तनाव और थकान की स्थिति रह सकती है। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करें तथा सकारात्मक बने रहें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है

पॉजिटिव- मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका हर काम को बहुत अधिक सोच-विचार कर करना आपको सफलता देगा। किसी मित्र की मदद से उलझे काम सुलझ जाएंगे। मानसिक रूप से बहुत सुकून महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर विश्वास रखें। युवा वर्ग भावनाओं में आकर अपना कोई नुकसान कर सकते हैं, इसलिए व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएं। जीवन से जुड़ी गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने की कोशिश करें।
व्यवसाय- नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं या बिजनेस बढ़ाना है तो उससे संबंधित शुरुआत करना बहुत अनुकूल होगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए लाभदायक स्थिति बनी हुई है। ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अपनी फाइलें पेपर्स आदि संभालकर रखें।
लव- पारिवारिक सदस्य आपकी भावनाओं को समझेंगे और सहयोग करेंगे। कोई शुभ कार्य भी होने की संभावना है। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करें। अपने ऊपर कार्यों का अत्यधिक बोझ लेना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर के बड़े लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। परेशानी का हल मिलेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। परिवार के साथ घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में भी समय बीतेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- कोई भी निवेश सोच-समझकर ही करें। लोगों के साथ बातचीत करते समय सावधान रहें, गलतफहमियों की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, तो शांति से निपटाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- नौकरी या बिजनेस में नया प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना है तो उस पर तुरंत अमल करें। किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग आपके लिए कार्यक्षेत्र में उन्नति दायक रहेगा। ऑफिशियल काम समय पर पूरे होंगे।
लव- घर-परिवार में व्यवस्थित और शांति भरा माहौल रहेगा। अविवाहितों लिए विवाह संबंधी रिश्ता भी आ सकता है।
स्वास्थ्य- एलर्जी तथा रक्त संबंधी कोई समस्या के आसार लग रहे हैं। लापरवाही ना बरतें और अपनी जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। व्यस्तता रहेगी। आप मेहनत द्वारा अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे। ध्यान रखें कोई भी काम बिना योजना के न करें। घर परिवर्तन संबंधी कुछ कार्य की योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- ज्यादा सोचने से तनाव होगा। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हाथ से निकल सकते हैं। बेहतर होगा शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। नजदीकी संबंधों से मतभेद न होने दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अंदरूनी व्यवस्था में परेशानियां आ सकती हैं। सभी कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना अति आवश्यक है। ध्यान रखें की बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध उचित व दोस्ताना बने रहें। ज्यादा टोका-टाकी की वजह से स्टाफ परेशानी महसूस कर सकता है।
लव- घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ते आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी।
स्वास्थ्य- घर के बुजुर्ग के स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती हैं। चिंता की बात नहीं होगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुकूल समय है। इस समय आपका कोई रुका हुआ व्यक्तिगत कार्य राजनीतिक व्यक्ति की मदद से हल हो सकता है। पारिवारिक और व्यवसायिक माहौल को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों में सार्थकता मिलेगी।
नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थिति को क्रोध की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से निपटाएं। प्रॉपर्टी संबंधी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। युवाओं का आलस उनके कार्यों में व्यवधान डालेगा। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें।
व्यवसाय- कारोबार में विस्तार संबंधी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। कोई रुका हुआ इनकम सोर्स भी शुरू हो सकता है। पार्टनरशिप करने से पहले कागजी कार्यवाही करना जरूरी है। नौकरी पेशा लोगों को भी अपने कार्यों के प्रति सजग रहने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद सामंजस्य रहेगा। मित्रों और संबंधियों के साथ मुलाकात होने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से खुद को बचाएं। घर के किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

पॉजिटिव- किसी विशेष कार्य में सफलता के लिए अपनी ऊर्जा और समय को मैनेज करें। जल्दी सफलता मिलेगी। कोई पॉलिसी या बिजनेस में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें। घर में भी पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। जिसकी वजह किसी बाहरी व्यक्ति की हस्तक्षेप होगा। विद्यार्थी नकारात्मक प्रवृत्ति के दोस्तों के प्रभाव में ना आए।
व्यवसाय- कारोबार में मनचाहा परिणाम न मिलने से मन चिंतित रहेगा। इस समय आपकी कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है। जिससे आप गोपनीय रखना चाहते थे। नौकरीपेशा लोगों को कोई अनचाही ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ेगी।
लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। योगा, मेडिटेशन आदि को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिन भर कुछ खास कार्यों में आप खुद को व्यस्त रखेंगे। पिछले कुछ समय से किसी कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शेयर्स या किसी पॉलिसी आदि में निवेश करना लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम आज बन सकता है।
नेगेटिव- किसी को भी मदद करने का प्रॉमिस करते समय अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें। आपके महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक जाएंगे। अजनबी लोगों से लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों में एकाग्रता का अभाव हो सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में खास निर्णय लेने से पहले अनुभवी से विचार-विमर्श करें। आपकी छोटी सी लापरवाही से बड़ा ऑर्डर कैंसिल हो सकता है। इनकम टैक्स कस्टम से संबंधित झंझट हो सकता है। अपने डाक्यूमेंट्स व्यवस्थित रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच में खट्टी-मीठी नोकझोंक हो सकती है। यही नोकझोंक आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत भी करेगी। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत और तनाव से सिर दर्द और माइग्रेन रह सकता है। भारी और तला भुना खाना खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श भी होगा। विद्यार्थी नए सत्र की पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे।
नेगेटिव- कुछ रिश्तेदार आपके व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। बेवजह के तर्क वितर्क से दूर रहें। अपनी सोच और व्यवहार सकारात्मक रखें। पुरानी जायदाद संबंधी समस्याएं फिर से उठेगी। अपने कागजात या दस्तावेज संभालकर रखें।
व्यवसाय– कामकाज को लेकर ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। नए कार्य संबंधी भूमिका भी बनेगी। निवेश बढ़ाकर कारोबार विस्तार करने संबंधी प्लानिंग भी होगी। नौकरी में स्थायित्व रहेगा।अपना टारगेट पूरा करने के लिए दबाव रहेगा।
लव- घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी नजदीकी मित्र के साथ अचानक मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना आपकी समस्या को बढ़ा सकता है। डायबिटिक लोग अपनी नियमित जांच में लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7