

लोकेशन – रुद्रपुर
रिपोर्ट – राजू सहगल

जहां एक तरफ उत्तराखंड की भाजपा सरकार अपने तीन साल पूरे होने पर प्रदेश भर में तमाम कार्यक्रम आयोजित कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के तीन सालों को विफलता भरा बताया जा रहा है। उधम सिंह नगर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने प्रेस वार्ता कर सरकार के तीन सालों की विफलता के बारे में बताते हुए आगामी 2027 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया है।



उन्होंने आरोप लगाते हुए इन तीन सालों में सरकार के नेता मालामाल हो गए है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार खनन और आबकारी मामले में लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज कई चीनी मिल बंद हो चुकी है, और सरकार द्वारा किसानों को गन्ने का रेट अभी तक नहीं दिया गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। अंकिता हत्या कांड में अब तक उस वीआईपी का नाम सामने नहीं आ पाया और अंकिता को न्याय नहीं मिला है।


उन्होंने कहा कि अब सरकार ने किसानों के हाथ बांध दिए है। तराई में किसानों को बेमौसमी धान की फसल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार ने तीन साल में कोई उपलब्धि हासिल नहीं की, बल्कि प्रदेश को लूटने और किसानों का उत्पीड़न करने का काम किया है।




