खटीमा में जश्ने मौला अली और इफ्तार पार्टी का आयोजन, विधायक भुवन कापड़ी और गोपाल सिंह राणा रहे मुख्य अतिथि

खटीमा में जश्ने मौला अली और इफ्तार पार्टी का आयोजन, विधायक भुवन कापड़ी और गोपाल सिंह राणा रहे मुख्य अतिथि

स्थान – खटीमा ऊधम सिंह नगर
रिपोर्ट – अशोक सरकार

ख़बर जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा से है जहां 21 रमजान मुबारक को कुफे की जामा मस्जिद में दमा दे पैगंबर खलीफा मुस्लिम इस्लाम के चौथे खलीफा हजरत अली रजी अल्लाह तला अन्हू को नमाज के दौरान शहीद कर दिया गया। जिसको लेकर हर साल की तरह इस साल भी नूरी मस्जिद इस्लामनगर खटीमा में जश्ने मौला अली व इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

जिसमें दोपहर जौहर की नमाज के बाद जश्ने मौला अली व असर की नमाज के बाद कुल शरीफ व मगरिब की नमाज के बाद इफ्तार का इंतजाम किया गया।


जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप नेता प्रतिपक्ष व खटीमा विधायक भुवन कापड़ी के साथ नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा पहुंचे। वहीं कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बॉबी राठौर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नासिर खान‌, जफर वकील, छोटे मंसूरी, मोहम्मद सईद, गुलफाम अली, आढती जाहिद मंसूरी, ताहिर, बीडीसी मोहम्मद अराफात, रियाज मंसूरी, रिजवान मंसूरी, असलम मंसूरी ,नावेद मलिक, एहसान उल हक कादरी, आसिफ मलिक, मुशाहिद खान आदि लोग शामिल रहे।