क्या कहते हैं आज आपके सितारे- कैसा रहेगा आज आपका दिन जानिए अपना राशिफल

क्या कहते हैं आज आपके सितारे- कैसा रहेगा आज आपका दिन जानिए अपना राशिफल

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दोपहर बाद ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। किसी काम में चल रही समस्याएं सुलझ जाएंगी। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्साह का माहौल रहेगा। मेलजोल और विचारों का आदान-प्रदान दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।
नेगेटिव- सामाजिक तथा समिति संबंधी गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति रखें। ध्यान रखें कि अपनी कोई भी योजना सार्वजनिक न हो। अन्य व्यक्ति गलत भावना से इसका फायदा उठा सकता है। बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उन्हें अपनी इच्छा अनुसार स्वतंत्रता दें।
व्यवसाय- कारोबार में रिस्क लेने से परहेज करें। वर्तमान ग्रह स्थिति के अनुसार नुकसान होने के आशंका है। पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बहुत उत्तम रहेगी। दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता के लिए छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना जरूरी है। पुराने दोस्त से बहुत समय बाद मिलने के कारण यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- गलत खानपान से पेट खराब हो सकता है। इस समय अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है

पॉजिटिव- आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है। कोई व्यक्तिगत निर्णय लेने जा रहे हैं तो देर न करें। ऐसा करना आपके लिए सुखदाई रहेगा। परिवार से संबंधित दायित्व पूरा करने में आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कमी न आने दें। नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको झुकना पड़े तो शर्मिंदगी न महसूस करें। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कार्यप्रणाली फायदेमंद होगी। इसका अच्छा नतीजा मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बड़ी डील हो सकती है। लापरवाही और उदारता व्यापार के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- जोखिम भरे कामों से दूर रहें। चोट लगने या एक्सीडेंट होने जैसी स्थिति बन रही हैं। वाहन का प्रयोग भी सावधानी से करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपकी काबिलियत की तारीफ होगी। ग्रह स्थिति अनुकूल है। आत्मविश्वास और थोड़ी सी सावधानी आपको कामों में सफलता देगी।
नेगेटिव- सफलता मिलने पर उपलब्धियों पर ज्यादा दिखावा करना उचित नहीं है। जीवन की वास्तविकता समझें और उसका सामना करें। कोई निर्णय लेने में या असमंजस की स्थिति में अनुभवी का मार्गदर्शन लें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कार्यप्रणाली लाभदायक रहेगी। इसका उत्तम परिणाम हासिल होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बड़ी डील हो सकती हैं। यह भी ध्यान रखना जरूरी है, कि लापरवाही और उदारता बिजनेस के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार क स्वीकृति मिलने से मन में उमंग व खुशी रहेगी।
स्वास्थ्य- आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। फिर भी सावधानी रखते हुए खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। समय का मैनेजमेंट करने से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बना लेंगे। बहुत समय से प्रतीक्षित मेहमानों के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। घर में अनुशासन और व्यवस्था रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
नेगेटिव- दिन के दूसरे पक्ष में कोई समस्या आपको विचलित कर सकती हैं। दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने की बजाय अपने फैसलों को ही प्राथमिकता दें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। नया काम करने से पहले उसके पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों पर फोकस करें। किसी प्रकार का निवेश न करें। न ही कोई नया काम शुरू करें। साझेदारी संबंधी काम फायदेमंद रहेंगे। नौकरी में आप को महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक समस्या को लेकर बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकी रहेंगी।
स्वास्थ्य- थकान से कमजोरी हो सकती है। थोड़ा समय खुद के लिए निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सुखद ग्रह स्थिति बनेगी। पिछले कुछ समय से आप जिस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश में थे, आज उससे जुड़े अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सामाजिक कामों में आपका योगदान रहेगा। किसी समारोह या मीटिंग में आपको विशेष रूप से निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों से वर्तमान खराब न करें। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। अपनी क्षमता से अधिक काम करना आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। बेहतर होगा उचित आराम करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में महत्वपूर्ण परिवर्तन करने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कार्यस्थल में अंदरूनी व्यवस्था में कुछ बदलाव संबंधी प्लानिंग चल रही है, तो समय अनुकूल है। आपको निश्चित सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में मनन-चिंतन करने की भी जरूरत है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से घर में सुकून रहेगा। इससे मनोबल में वृद्धि होगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग पर जाने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- थकान से अपने अंदर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। थोड़ा समय मनोरंजन में भी बीताएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुकूल समय है। ऊर्जा और उत्साह बनाए रखने से मनोवांछित परिणाम मिलेंगे। इनकम का नया सोर्स खुल सकता है। निवेश संबंधी योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान रखें, परिस्थितियां अनुकूल हैं।
नेगेटिव- खास निर्णय लेने से पहले जानकारी हासिल करें। निवेश संबंधी कामों में गलती हो सकती है। मुश्किल समय में पड़ोसी की मदद करना आपको सुकून देगा, लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति का भी जरूर ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में नई उपलब्धियां मिलेंगी। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। कर्मचारियों और स्टाफ के बीच राजनीति का माहौल रहेगा। रुका काम आज हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपनी योग्यता और मेहनत से कंपनी को फायदा देंगे।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिलेगी।
स्वास्थ्य- अपने परिवार वालों को लेकर सावधान रहें। जरा सी लापरवाही भी नुकसान दे सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। किसी खास काम को लेकर की गई कोशिश सफलता देगी। प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद चल रहा है, तो आज आपसी बातचीत से सुलझ सकता है। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या दूर हो जाएगी।
नेगेटिव- आपसी गलतफहमियां किसी बड़े इंसान की मदद से सुलझ जाएगी। इनकम के साथ खर्चा भी ज्यादा होने से मन परेशान हो सकता है। बहुत अधिक जल्दबाजी करना और आवेश में आना आपके लिए विपरीत परिस्थितियां बना सकता है। अपनी कमियों में सुधार करें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी योजना को फिलहाल आगे के लिए टाल दें। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके बिजनेस में मददगार होगी। जोखिम भरे निवेश से बचें।
लव- जीवनसाथी के साथ खुशी से समय बीतेगा। घर का माहौल सौहार्द्र पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- आपका स्वास्थ्य के प्रति उत्तम तथा संयमित दिनचर्या आपको निरोग तथा स्वास्थ्य रखेगी। योगा और व्यायाम अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपकी सूझबूझ से प्रॉपर्टी या अन्य गतिविधि से जुड़ी समस्या हल हो सकती है। आप राजनीति क्षेत्र से जुड़े हैं, तो ये संपर्क आपको अच्छे मौके दे सकते हैं। अपने संपर्क सूत्रों को अधिक मजबूत रखें।
नेगेटिव- कुछ मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। इस समय प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री संबंधी कामों में ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें, क्योंकि ज्यादा पाने की चाह में नुकसान हो सकता है। अपने व्यवहार को सहज और सौम्य रखें। इससे विपरीत परिस्थितियों से निकलने में आसानी होगी।
व्यवसाय- इनकम सोर्स बढ़ेंगे। कारोबार में अच्छी व्यवस्था रखने के लिए कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाना जरूरी है। उनका मनोबल बढ़ेगा। मन लगाकर काम करेंगे। परिवार के बड़े लोगों के मार्गदर्शन से परेशानी को आसानी से हल कर पाएंगे।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों के शादी में बदलने के योग हैं।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। नियमित जांच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समस्याओं से घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश ज्यादा अच्छी रहेगी। थोड़ा समय आत्मचिंतन में जरूर बीताएं। आपको जिस सुकून की तलाश थी, आज वो मिलेगा। अपनी जीवनशैली में भी सुधार होगा।
नेगेटिव- भावनाओं में बहकर बिना सोचे-समझे किसी से कोई वादा न करें। नजदीकी संबंधी की व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में आपको योगदान देना होगा। कुछ महत्वपूर्ण काम स्थगित करने पड़ सकते हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें।
व्यवसाय- आपकी मेहनत और व्यवस्थित कार्य प्रणाली से बिजनेस की परेशानियां काफी हद तक दूर होंगी। मार्केटिंग का काम अटका हुआ है, तो किसी दोस्त की मदद से पूरा हो सकता है। व्यवसायिक प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को जल्दी ही सफलता मिलने वाली है। नौकरी में स्थिति पहले की तरह ही रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहने से घर में सुखद व्यवस्था रहेगी। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- कामकाज के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। स्त्रियों को जोड़ों में दर्द होने से परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- धन लाभ के योग हैं। इस वजह से आपके रुके हुए कामों में तेजी आएगी। प्रॉपर्टी या व्हीकल संबंधी महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। अपनों का सहयोग रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिल सकता है।
नेगेटिव- व्यावहारिक नजरिया रखें। धन संबंधी मामलों में किसी तरह का समझौता न करें। अपने रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर रखने में आपको प्रयास करने की आवश्यकता है। पड़ोसियों के साथ विवाद में खुद को शामिल न करें।
व्यवसाय- किसी अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यवसायिक निर्णय लेने में आसानी रहेगी। कार्य स्थल पर आज परेशानियां महसूस होंगी। इनसे उबरने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। नौकरी या बिजनेस के लिए कोशिश कर रहे लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी।
लव- पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा। लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजें खाएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कई गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा। मनमाफिक सफलता मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार और रिश्तेदारों के लिए समय निकाल लेंगे। युवा अपनी किसी योजना पर काम करने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव- किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखें। इस समय मानहानि या कोई आरोप लगने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा अपने व्यक्तिगत कामों में व्यस्त रहें। परेशानी आने पर धैर्य और संयम से काम लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में चल रही दिक्कतें काफी हद तक दूर होंगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध रखना उनकी कार्य क्षमता को बढ़ाएगा। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हो सकती है। जल्दी ही परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। बचपन के दोस्त से मुलाकात होने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। अनियमित खानपान से एसिडिटी हो सकती है। इस बात का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटव- अचानक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसे निभाने में आपको आनंद आएगा। किसी व्यक्ति से मुलाकात होने से आपकी विचारधारा में परिवर्तन आएगा। कई सकारात्मक पहलुओं की जानकारी मिलेगी। आर्थिक और पारिवारिक स्थिति को बेहतर बनाने में आपकी कोशिशें बढ़ेंगी।
नेगेटिव- निजी कामों को प्राथमिकता पर रखें। कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। जिसकी वजह से तनाव बढ़ सकता है। अपने गुस्से और आवेश जैसे स्वभाव में ठहराव लाए। ससुराल के मान-सम्मान का भी ध्यान रखें। लेन-देन की स्थिति बनने पर किसी की बातों पर बिना सोचे-समझे विश्वास न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कर्मचारियों और स्टाफ से मदद मिलेगी। किसी नए काम को लेकर जल्दबाजी में निर्णय लेना उचित नहीं है। डेली इनकम पहले से बेहतर होगी। अपनी पार्टियों तथा संपर्क सूत्रों के साथ संबंध मजबूत बनाकर रखें।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य की भावना बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान और विश्वास रखेंगे।
स्वास्थ्य- तनाव वाली स्थितियों से दूर रहें, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपकी कार्य क्षमता और स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4