डॉ. विनीता खाती को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान

डॉ. विनीता खाती को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान

स्थान – रानीखेत

रिपोर्टर – संजय जोशी

शिक्षा के उन्नयन एवं गुणात्मक सुधार के लिए विनीता खाती को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। राज्य सरकार ने इस वर्ष के शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी है।इस वर्ष इस सम्मान से सम्मानित होने वाले कुल 16 शिक्षकों में ताड़ीखेत विकासखण्ड के राउमावि गाड़ी की सहायक अध्यापिका डॉ विनीता खाती का भी चयन हुआ है।


उत्तराखंड में शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए शैलेश मटियानी पुरस्कार प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर देहरादून राजभवन में दिया जाता है।उत्तराखंड के शिक्षकों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिए जाने वाले इस सम्मान में प्रशस्ति पत्र के साथ 20,000 रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। प्रसिद्ध साहित्यकार शैलेश मटियानी के नाम से आरम्भ किए गए ।

डॉ विनीता खाती शैक्षिक कार्य में उत्कृष्ट सेवाएं देने के साथ ही योग, संस्कृति एवं विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में निरंतर योगदान देती आ रही है। डॉ खाती को इससे पूर्व भी विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार मिल चुके हैं। उनके शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए चयन होने पर डा विनीता खाती को उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।