

लोकेशन – किच्छा
रिपोर्ट – राजू सहगल

उत्तराखंड में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के बाद उसके शव को खेत में फेंक दिया। मामला उधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली अंतर्गत ग्राम देवरिया का है। किच्छा कोतवाली पुलिस ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर खेत में शव फेंकने के मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।



मामले का खुलासा करते हुए जिले की एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी पत्नी पारुल ने 17 मार्च को पति हरीश की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि 15 मार्च की रात्रि 9 बजे से हरीश लापता हो गया है। पुलिस ने तहरीर की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने 17 मार्च को हरीश का शब्द किच्छा कोतवाली अंतर्गत देवरिया के एक खेत से लहू लुहान अवस्था में बरामद कर लिया। इसी बीच मृतक के भाई शंकर ने अपने भाई की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए शक जाहिर किया कि उसके भाई हरीश की हत्या उसी की पत्नी पारुल और उसके प्रेमी रईस अहमद उर्फ बाबू ने मिलकर की है। पुलिस ने गहराई से मामले की जांच की तो पूरा मामला खुलता चला गया।


मृतक हरीश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसके साथ मारपीट होने तथा दम घुटने के कारण हरीश की मौत होने की पुष्टि हो गई। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मृतक की पत्नी पारुल और उसके प्रेमी किच्छा निवासी मोहम्मद रईस उर्फ बाबू पुत्र अहमद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मुंह दबाकर हत्या करने में प्रयुक्त तकिया और दो मोबाइल फोन बरामद किए है।


पुलिस के अनुसार रईस अहमद और पारुल के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति हरीश द्वारा लगातार विरोध करने के बाद पत्नी पारुल ने अपने प्रेमी रईस के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।



