विवादित बयान पर माफी के बाद किच्छा में शांत हुआ राजनीतिक संग्राम

विवादित बयान पर माफी के बाद किच्छा में शांत हुआ राजनीतिक संग्राम

रिपोर्ट – राजू सहगल
लोकेशन – किच्छा

उधम सिंह नगर के किच्छा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संबंध में बयान देकर विवादों में घिरे पूर्व राज्य मंत्री एवं कांग्रेसी नेता सरवर यार खान को लिखित माफी नामा देने के बाद विवाद सुलझता नजर आ रहा है। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व किच्छा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे कांग्रेसी नेता हाजी सरवर यार खान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संबंध में विवादित बयान दिया था।

कांग्रेसी नेता के बयान के बाद लगातार उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर भाजपाइयों एवं अन्य लोगों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से कार्यवाही की मांग की जा रही है। उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष मनोहर चंद धोनी लोहनी ने कहा कि संगठन के नाम पर कुछ लोगों द्वारा अपनी राजनीति की जा रही है जबकि उनका संगठन गैर राजनीतिक संगठन है। जिला अध्यक्ष लोहनी ने बताया कि संगठन के माध्यम से उनके द्वारा कांग्रेसी नेता सरवर यार खान को नोटिस देकर 10 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए थे।

जिला अध्यक्ष लोहनी ने बताया कि कांग्रेसी नेता सरवर यार खान ने अपने बयान को लेकर लिखित माफी नामा देते हुए अपने बयान पर खेद व्यक्त किया हैं तथा माफी नामा मिलने के बाद संगठन द्वारा उन्हें माफ कर दिया गया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर राजनीति न करने की अपील की है। संगठन द्वारा कांग्रेसी नेता को माफ किए जाने के बाद अब विवाद खत्म होता नजर आ रहा है।