कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मलपुरी गांव में टाइल्स रोड का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मलपुरी गांव में टाइल्स रोड का किया उद्घाटन

स्थान – सितारगंज, उधम सिंह नगर

रिपोर्टर – अश्वनी दीक्षित

आज केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने विधानसभा के मलपुरी गांव में विधायक निधि से बनी टाइल्स रोड का उद्घाटन , धानचौड़ा में टाइल्स रोड का उद्धघाटन तथा बाबा मनोहर सिंह गुरुद्वारा साहिब पिपलिया में फर्श निर्माण का उद्धघाटन किया। आज केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के मलपुरी गांव में विधायक निधि से पीलीभीत हाईवे रोड से कश्मीर सिंह के प्लांट तक 5 लाख की लागत से बनी टाइल्स रोड का उद्घाटन किया।

साथ ही धान चौड़ा गांव में 10 लाख की लागत से बनी टाइल्स रोड का भी उद्धघाटन किया गया।इसके बाद केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 10 लाख की लगागत से पिपलिया मनोहर सिंह गुरुद्वारा साहिब में फर्श निर्माण का भी उद्घाटन किया।इसके उपरांत मलपुरी गांव में भाजपा नेता जरनैल सिंह के आवास पर केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एक बैठक भी की जिसमे क्षेत्र के लोगो की जनसमस्याएं भी सुनी।

साथ ही उन्होंने बताया कि हम आगे होने वाले कार्यों पर भी निर्णय ले रहे हैं और किस काम को किस तरीके से करना है पूरी प्लानिंग के तहत किया जाएगा इसी के साथ हमने क्षेत्र वासियों की समस्याएं भी सुनी है और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा इस मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री इकबाल सिंह लाडी, वक बोर्ड उपाध्यक्ष खतीब अहमद, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।