

स्थान – देहरादून

रिपोर्टर – शुभम कोटनाला

देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेले की शुरुआत हो चुकी है, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झंडारोहण के मौके पर हजारों की संख्या में लोग झंडा साहिब के दर्शन करने पहुंचे।



वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे, जिससे आए हुए श्रद्धालुओं को झंडा साहिब के दर्शन आसानी से हो सकें। आपको बता दें कि हर वर्ष होली के पांचवें दिन झंडा साहिब के मेले की शुरुआत होती है, जो नवरात्रि के पर्व तक चलता है।




