

स्थान – रूड़की
संवाद्दाता- प्रिंस शर्मा

ग्राम प्रधान ने पंचायत सचिव पर सड़क निर्माण के नाम पर नौ लाख से अधिक राशि ग्राम निधि से गलत तरीके से निकालने का आरोप लगाया है वहीं मामले की शिकायत जिला पंचायत राज अधिकारी से की गई साथ ही प्रधान संगठन के बैनर तले ग्रामीणों ने ब्लॉक में धरना दिया।


आपको बता दें कि रुड़की ब्लॉक के ग्राम पंचायत किशनपुर जमालपुर की ग्राम प्रधान प्रवीण बानो के खिलाफ कुछ लोगों के द्वारा की गई शिकायतों के बाद उनका निलंबन किया गया था वहीं मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सात मार्च को उनके पक्ष में फैसला सुनाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद तहसीन के अनुसार आठ और नौ मार्च को अवकाश था उसके वावजूद उनके द्वारा कोर्ट के यह आदेश ग्राम पंचायत अधिकारी और एडीओ पंचायत को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दिए गए साथ ही एडीओ पंचायत से फोन पर वार्ता जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कि ग्राम पंचायत सचिव ने कई बार फोन करने पर भी वार्ता नहीं की और नौ और दस मार्च को एक अधूरी सड़क का निर्माण कर ग्राम निधि से करीब साढ़े नौ लाख रुपए भुगतान भी कर दिया।



गजब बात यह है कि इस चार सौ मीटर की सड़क में 53 मजदूर दिखाए गए। वहीं मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले किशनपुर जमालपुर के ग्रामीणों ने ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। वहीं भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग कि की जिन अधिकारियों ने यह किया है उनके खिलाफ विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही की जाए।




