

स्थान – हल्द्वानी

समाजसेवी अंजलि वर्मा एवं विशाल वर्मा द्वारा द्वारा सीoओo महोदय को रामपुर रोड़ क्षेत्र सरगम हॉल स्थित टैम्पो स्टैण्ड व टुक टुक स्टैण्ड की आड़ मै खुले आम बिक रहे नशें से आस पास क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी व महिलाओं युवतियों पर अश्लील कमेंट किए जाते है जिसकी जानकारी अंजलि वर्मा द्वारा प्रशासन को दे दी गई हैं, साथ ही टैम्पो स्टैण्ड व टुक टुक स्टैण्ड को कही और शिफ्ट करने हेतु ज्ञापन दिया|


टेम्पो स्टैण्ड व टुक टुक वाले कि वजह से आए दिन जाम लगा रहता है सुशीला तिवारी हॉस्पिटल आने जाने वाली एम्बुलेन्स मरीजों को जाम की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं|
साथ ही रामपुर रोड़ सरगम हॉल स्थित टैम्पो स्टैण्ड मै लंबे समय से नशे का कारोबार व अड्डा बना हुआ है जिससे युवाओं का भविष्य नशे कि गिरफ्त मै पड़ा है सीओ महोदय द्वारा जल्द कारवाही का आश्वासन दिया गया है|




