

स्थान – अल्मोड़ा

विगत 15 दिनों से से विवेकानंद पर्वतीय कृषक अनुसंधान केंद्र अल्मोड़ा हवालबाग में (वीपीकेएएस) के दैनिक श्रमिकों का कर्मिक आंदोलन अंततः श्रमिकों से अभद्रता करने वाले संस्थान के एक वैज्ञानिक की माफी और अधिकारी को कॉर्डिनेटर के पद से हटाए जाने के बाद पंद्रह दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।
श्रमिकों के लंबे आंदोलन को अपना समर्थन देने पहुंचे कृषक कृषि बागवानी उद्यमी संगठन के महासचिव दीपक करगेती ने बताया कि श्रमिकों की तीन मांगे थी जिसमें मुख्य मांग श्रमिकों से अभद्रता करने वाले अधिकारी द्वारा माफी मांगने और उसे समन्वयक के पद से हटाने की, दूसरी मुख्य मांग श्रमिकों को ब्रेक न दिए जाने तथा तीसरी मांग कार्यदिवस कम न करने की थी।


पहली मांग अल्मोड़ा पुलिस प्रशासन और कृषक बागवान संगठन के महासचिव दीपक करगेती तथा समाजसेवी एडवोकेट पंत की मध्यस्था के बाद मांग ली गई।
और नीतिगत प्रकरणों पर फैसला लेने के लिए संस्थान के निदेशक लक्ष्मीकांत द्वारा लिखित में आश्वाशन दिया गया की संस्थान को पंद्रह दिनों का समय दिया जाए इस बीच संस्थान ठेकेदार को भी बुलाएंगे,अपने अपर अधिकारियों और श्रमिकों के हित में नीति सम्मत जो भी निर्णय होगा वो लिया जाएगा।


पंद्रह दिनों के लिखित आश्वाशन के बाद क्रमिक अनशन पर बैठे श्रमिक आज से कार्य पर वापस लौट गए और श्रमिकों ने स्पष्ट किया कि यदि पंद्रह दिनों में हमारी अन्य मांगों पर गंभीरता से निर्णय नहीं लिया गया तो हम सड़कों पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। श्रमिकों का कहना है कि उन्होंने संस्थान को अपना जीवन दे दिया है अब हम पूर्ण रूप से संस्थान पर आश्रित हैं ऐसे में संस्थान द्वारा ब्रेक के नाम पर हमें निकाला जाना हमारे साथ अन्याय है हम अब इस उम्र में जाएं भी तो कहां जाएं। श्रमिकों ने बताया कि श्रमिकों को सन 2001 से 2013 के मध्य कार्य का न ही पीएफ दिया गया और न ही ग्रेच्युटी मिली।संस्थान का कहना है जिस ठेकेदार के सानिध्य में श्रमिकों ने कार्य किया उसे सब कुछ दिया गया और अब संस्थान के सार्वजनिक बोर्ड भी लगाने का कार्य करेगा जिसमें यह लिखा रहेगा कि किस वर्ष किस फर्म या ठेकेदार के अधीन यहां पर श्रमिकों ने कार्य किया और सभी श्रमिकों को आई कार्ड भी प्रदान किए जाएंगे । श्रमिकों के आंदोलन को पंद्रह दिनों से समर्थन दे रहे समाजसेवी और अधिवक्ता विनोद पंत ने कहा यदि इन पंद्रह दिनों में सभी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो श्रमिकों के साथ मिलकर अल्मोड़ा शहर में धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया जाएगा।


आंदोलन करने वालों में अजय आर्या,कमला देवी , हरुली देवी,दीपा देवी, प्रेमा देवी, पूजा देवी,अनिल कुमार,तारा लाल, दीप सागर, विमला देवी, कृष्ण सिंह , मनोज कुमार, प्रकाश चन्द्र, मनोज पंत, दिनेश नयाल,तुलसी देवी, लक्ष्मण सिंह आदि सहित सभी श्रमिक उपस्थित रहे|



