विकासनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना में 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विकासनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना में 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्थान – देहरादून

विकासनगर में आनन्द वाटिका नाम से रेस्टोरेंट है, जहां होली के दिन कुछ लोगो की रेस्टोरेंट में पार्टी के दौरान नौक-झौंक हो गई, जिस पर रेस्टोरेंट मालिक द्वारा पुलिस को सूचना दी , सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा मौके पर पंहुचकर दोनों पक्षों को समझा कर रेस्टोरेंट खाली कराया गया

तथा रेस्टोंरेंट पर ताला लगवाकर बन्द करा दिया गया था। करीब 20 मिनट बाद एक पक्ष के करीब 20-25 लोगों ने रेस्टोरेंट पर आये व रेस्टोरेंट में तोडफोड व आगजनी की घटना को अजांम दिया ।सूचना प्राप्त होने पर थाना पुलिस एवं फायर सर्विस मौके पर पंहुची, किन्तु रेस्टोरेंट फूस का होने एवं तेज हवा चलने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

उक्त आगजनी की घटना से रेस्टोरेटं में रखे बर्तन, गैस सेलेण्डर तथा एक पुरानी मोटरसाइकिल भी जल कर राख हो गई थी। इस मौके पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा कि विकासनगर के एक रेस्टोरनेट में आगजनी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।