मुख्यमंत्री ने खटीमा स्थित पैतृक आवास में खेली होली

मुख्यमंत्री ने खटीमा स्थित पैतृक आवास में खेली होली

रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर शाम खटीमा के नगला तराई क्षेत्र में स्थित अपने पैतृक आवास में पहुंचकर अपनी माता जी का आशीर्वाद लिया और होली की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर एवं मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी होली के अवसर पर उपस्थित सभी स्थानीय लोगों को होली की शुभकामनाएं दी और उनके साथ होली खेली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने थारू जनजाति के द्वारा होली के अवसर पर किए जाने वाले लोकनृत्य में भाग लिया

और होलियारो के साथ होली खेलने का आनंद लिया। मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को होली पर्व एवं फूलदेही पर्व की शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री ने कहा कि होली हमारी संस्कृति का एक सौहार्द पूर्ण पर्व है। जो हमारी संस्कृति में छुपे सौहार्द एवं एकता को परिदर्शित करता है।