


स्थान – जोशीमठ

संवान्दाता – संजय कुंवर

दो दिनों से पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रही बारिश और बर्फबारी पर आज सुबह विराम लग गया है,


चमोली जनपद के ऊपरी इलाकों में आज दिन की शुरुवात चटक धूप के साथ हो गई है, विंटर डेस्टिनेशन औली में भी जबरदस्त हिमपात हो गया है,


साथ ही बद्रीनाथ धाम, फूलों की घाटी, चिनाप वेली से लेकर धौली गंगा घाटी और अलक नन्दा घाटी के दर्जनों गांव बर्फ की सफेद चादर ओढ़ चुके है, जोशीमठ नगर में भी बर्फबारी होने के बाद आज मौसम खुशगवार बना हुआ है,

बर्फबारी के बाद नगर छेत्र के आसपासकी पहाड़ियां बर्फबारी के बाद चमक बिखेर रही है, चिनाप घाटी में बर्फबारी के बाद प्रकृति का शानदार नजारा दिखाई दे रहा है, हालांकि बर्फबारी के बाद सड़क मार्ग नीति और माणा घाटी के लिए अभी भी बाधित है




