


स्थान – रुड़की
संवाददाता:- प्रवेश राय

रुड़की स्थित केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान द्वारा एक ऐसा प्रोजेक्ट बनाया है जो -30 डिग्री में भी पानी को गर्म रखेगा। ऊष्मा पंप वाटर हिटर उन इलाकों में काम करेगा जहाँ ज्यादा बर्फ बारी वाले क्षेत्रों में कारगर साबित होगा।


CBRI के अधिकारियो ने बताया आर्मी के लिए वाटर हिटर पम्प बहुत ही लाभ कारी साबित होगा।


केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान के डायरेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया सोलर असिस्टेंट हीट पंप वाटर हीटर है यह खासकर जीरो टेंपरेचर लेह लद्दाख जैसे क्षेत्रों में इस्तेमाल कर सकते हैं वहां के जो इलाके हैं वहां पर फ्रीजिंग टेंपरेचर होते हैं ज्यादातर यह पाइप में पानी जम जाता है


जिससे बहुत परेशानिया होती हैं इसे में उन दिनों में जो चार-पांच महीने बहुत तकलीफ होती है यह एक आविष्कार वरदान जैसा साबित हो सकता है।

उन्होंने बताया की -20 – 30 डिग्री में भी आपको 40 और 50 डिग्री का पानी कंटीन्यूअस 365 डेज देता रहेगा और इसका जो इन्वेस्टमेंट है डिफरेंट डिफरेंट साइज के हैं जो यूनिट्स बनाते हैं तो 50 से 60 हजार रूपये की इसमें लागत आती है और 1 साल के अंदर इसका रिटर्न ओं इन्वेस्टमेंट हो जाता है तो यह बहुत उसे इलाकों में बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह टेक्नोलॉजी रेडी टू ट्रांसफर है।



